SUNDAY PRAYER - धार्मिक लोग क्यों उद्धार रहित हो जाते है?- Romans 10:1-4
from GA Regional
Description
धार्मिक लोग क्यों उद्धार रहित हो जाते है?- Romans 10:1-4 1. कई बार मसीही लोगों के प्रार्थनाओं के बावजूद भी धार्मिक विचारधारा वाले लोग उद्धार रहित हो जाते हैं, लेकिन फिर भी हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए (10:1) 1.1 लोगों का परमेश्वर के द्वारा चुना जाना हमें यह छूट नहीं देता की हम लोगों के उद्धार के लिए प्रार्थना न करें 1.2 लोगों के उद्धार के लिए प्रार्थना का उत्तर न मिलना हमें प्रार्थना करने से हतोत्साहित नहीं करना चाहिए 1.3 इस धारणा में बने मत रहिये की आपके मित्र और रिश्तेदार जो बाहरी रूप से धार्मिक दिखते हैं वास्तव में उद्धार पा चुके हैं, बल्कि उनके उद्धार के लिए प्रार्थना करते रहें 1.4 उन लोगों के उद्धार के लिए विशेष रूप से प्रार्थना करें, जो आपके प्रति निर्दयी हैं 2. बाहरी रूप से धार्मिक लोग अक्सर परमेश्वर के लिए अपने उत्साह के बावजूद उद्धार रहित हो जाते हैं, क्योंकि उनका उत्साह ईश्वरीय ज्ञान के अनुरूप नहीं होता है (10:2) 3. बाहरी रूप से धार्मिक लोग अक्सर परमेश्वर के लिए अपने उत्साह के बावजूद उद्धार रहित हो जाते हैं, क्योंकि वे परमेश्वर की पूर्ण धार्मिकता के बारे में नहीं जानते हैं और इसलिए वे अपनी धार्मिकता को स्थापित करने की कोशिश कर रहे होते हैं (10:3) 4. बाहरी रूप से धार्मिक लोग अक्सर परमेश्वर के लिए अपने उत्साह के बावजूद उद्धार रहित हो जाते हैं, जब वे अपनी धार्मिकता के लिए मसीह पर भरोसा और विश्वास नहीं करते हैं (10:4) Watch, Like, Subscribe Share & pray for our Team Our FACEBOOK page: - www.facebook.com/gloryapologetics Telegram : t.me/gloryapologetics Email: gloryapologetics@outlook.com